आज का युग - सच का सारथी

बदनावर, धार (मध्य प्रदेश)

Live Updates

कपास-तुअर के बीच उगाए 177 गांजे के पौधे

22.86 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

Sundar Singh Hada

Sundar Singh Hada , बदनावर, धार

· अपडेट: 03 नवम्बर, 02:45 दोपहर

2 मिनट 8
कपास-तुअर के बीच उगाए 177 गांजे के पौधे

 ऑपरेशन प्रहार : बदनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कपास-तुअर के बीच उगाए 177 गांजे के पौधे जप्त, 22.86 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार


*बदनावर।* भारत को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत धार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता हासिल की है। बदनावर पुलिस ने ग्राम तिलगरीपाड़ा बोरदी में छापा मारकर कपास और तुअर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस अधीक्षक धार *श्री सचिन शर्मा* के मार्गदर्शन, एएसपी *श्रीमती पारुल बेलापुरकर* और एसडीओपी बदनावर *श्री अरविंद तोमर* के निर्देशन में थाना प्रभारी बदनावर *निरीक्षक अमित कुशवाह* के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

*मुखबिर की सूचना पर दबिश -*

दिनांक 02.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तिलगरीपाड़ा बोरदी में खेतों में गांजे की अवैध खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद चौकी प्रभारी दोत्रिया *उप निरीक्षक विनय परमार* की टीम ने दबिश दी।

खेतों में सर्चिंग के दौरान कपास और तुअर की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए *गांजे के कुल 177 हरे पौधे* मिले। जिनका वजन *228.6 किलोग्राम* और अनुमानित कीमत *₹22,86,000* 
पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं -

*1. अपराध क्रमांक 561/2026, धारा 8/20 NDPS Act -* आरोपी राकेश पिता रामचंद्र मुनिया, निवासी तिलगरीपाड़ा

*2. अपराध क्रमांक 559/2026, धारा 8/20 NDPS Act -* आरोपी बिज़ल पिता वरदा मुनिया, निवासी तिलगरीपाड़ा

आरोपी बिज़ल पूर्व से फरार था, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुशवाह, चौकी प्रभारी विनय परमार, उप निरीक्षक प्रतापसिंह डामोर, सहायक उप निरीक्षक महेश खिमूर, चंद्रपाल राजावत, उमेश सोनगर सहित समस्त पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।

धार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कपास-तुअर के बीच उगाए 177 गांजे के पौधे
कपास-तुअर के बीच उगाए 177 गांजे के पौधे

प्रतिक्रियाएँ (0)

🔔

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाएँ

बड़ी खबरों की नोटिफिकेशन सीधे आपके फ़ोन पर।