आज का युग - सच का सारथी

बदनावर, धार (मध्य प्रदेश)

ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ का दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 नवंबर को

Rahul Chouhan

Rahul Chouhan , बदनावर, धार

· अपडेट: 08 नवम्बर, 10:23 रात

2 मिनट 5
ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ का दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 नवंबर को

करिश्मा पैलेस में सजेगी पत्रकारों की महफिल, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बदनावर (धार)। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ (रजि.), बदनावर द्वारा दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 14 नवंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर रोड स्थित करिश्मा पैलेस, बदनावर में होगा।

आयोजन के तहत शाम 5 बजे से समारोह का शुभारंभ होगा, वहीं शाम 6 बजे से स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार साथी, गणमान्य नागरिक, संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं समन्वय को बढ़ावा देना तथा संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष पोपसिंह राठौर (पप्पी बन्ना) करेंगे। संघ के सचिव अनुप जायसवाल ने बताया कि समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

समारोह के सफल आयोजन की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक के रूप में अशोक जैन, राजेन्द्रसिंह राठौड़, मनोहर पाटीदार, सुरेश चौहान, शिवम चौहान एवं मोहित राठौड़ को सौंपी गई है।

ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारिता जगत के साथियों, आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में सादर उपस्थित होकर दीपावली की खुशियां साझा करने तथा प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।

ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ का दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 नवंबर को

प्रतिक्रियाएँ (0)

🔔

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाएँ

बड़ी खबरों की नोटिफिकेशन सीधे आपके फ़ोन पर।